दीपावली पर घर सजाने के सामानों से सज गया है बाजार
Nov 05 2020
ग्वालियर। दीपावली पर घर-आंगन को आकर्षित रोशनी से सजाया जाता है और घर की मुडेरी को दीपक जलाकर रोशन किया जाता है। बाजार में रंग-बिरंगी लाइटें की भरमार है। प्रतिबंध के बाद भी चाइना की झालर से लेकर रंग-बिरंगी लाइटें बाजार में बिक रही हैं लोग इनसे दूरी बनाए हुए हैं। दीपावली के लिए इस बार कई खास प्रकार की झालरें आई हैं जिन्हें खरीदार सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि स्वदेशी झालर 60 रुपए से शुरु होकर 250 रुपए तक की है जबकि चाइना की झालर 25 रुपए से शुरु होकर 600 रुपए तक की है। दौलतगंज में लाइट की दुकान चलाने वाले स्वतंत्र गोयल का कहना है कि दीपावली के लिए इस बार लेजर लाइट, चांद-तारे, आसमान से बरसात, सेमई जैसी कई प्रकार की लाइटें आई हैं। इसके साथ ही लेजर बम भी है।
माता लक्ष्मी का आगमन दीपावली पर होता है और इसके लिए हम अपने घर की सफाई करने के साथ-साथ झिलमिल लाइटें लगाते हैं। दरवाजे पर स्वागतम्, वेलकम, शुभ दीपावली के बंदनवार लगाए जाते हैं। इस बार बाजार में लाइट वाले बंदनवार आए हैं। यह बंदनवार कई कलर और डिजाइनों में हैं। बंदनवार गोलाकार में ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं तो इसके अलावा गिलासनुमा भी बंदनवार हैं, जिनकी कीमत 200 रुपए से शुरु होकर 500 रुपए तक है।
बटन दबाते ही हैप्पी दिवाली
आपने अब तक धमाके माचिस जलाकर चलाए होंगे और इनसे खतरा भी बना रहता है लेकिन रिमोट से न तो धमाके बजाए होंगे और न ही हैप्पी दिवाली लिखा देखा होगा। यश लाइट के संचालक गोयल का कहना है कि वह ग्राहकों के लिए खास लेजर बम लेकर आए हैं इसकी खासियत यह है कि इसका रिमोट का बटन दबाते ही धमाके जैसी आवाज निकलती है और जमीन व दीवार पर हैप्पी दिवाली लिख जाता है, साथ ही लेजर की किरणें भी निकलती हैं।
पानी में खिलाओ कमल
पानी में कमल खिलता है और लक्ष्मी जी का प्रिय फूल भी कमल है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए बाजार में कई प्रकार के रंग-बिरंगी लाइटें आई हैं तो पानी में जलने वाली कमल लाइट भी आई है। यह दीया नुमा है जो पानी में तैरती है।
सेब से करो उजाला
वैसे तो फल वाले सेब सेहत बनाते हैं और नमकीन वाले सेब स्वाद बढ़ाते हैं लेकिन सेब से उजाला नहीं होता। दीवाली पर इस बार खास प्रकार की सेब लाइट आई है। इसकी खासियत यह है सैल से चलते हैं और बटन दबाते ही उजाला हो जाता है। इसे कई प्रकार के रंगों में बाजार में लाया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









