भाविप की समर्पण शाखा ने माहौर का किया सम्मान
Nov 05 2020
ग्वालियर। महाराज बाड़े पर 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में अमर सिंह माहौर का समान भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा किया गया। राष्ट्र गान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया कि आज हमारे बीच जीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष अमर सिंह माहौर ने अपनी शिरकत 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में दी। आपका सम्मान संजय धवन, गुलाब प्रजापति, गिरीश अग्रवाल के द्वारा माला मोमेंटो व स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
अपने उद्धबोधन में अमर सिंह माहौर ने राष्ट्र गान कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप की संस्था के द्वारा राष्ट्रभक्ति का जो जज्बा पैदा किया जा रहा है वो देश के लिए एक शुभ संदेश है। किसी भी कार्यक्रम को इतने लंबे समय तक करते रहना अपने आप मे बहुत बड़ी उपलधि है इसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष व राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष गुलाब प्रजापति के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे ने दी।
इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक व प्रान्तीय संगठन मंत्री संजय धवन, अध्यक्ष गुलाब प्रजापति,राष्ट्र गान प्रभारी व उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सहसचिव महेश धीमान, बसंत कोरेले, बी के मिश्रा, सतीश राजोरिया, प्रेम शिवहरे, नवरत्न शर्मा, बी के तिवारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









