पति के अंतिम दर्शन के समय पत्नी ने दम तोड़ा

Nov 05 2020

ग्वालियर। बीते  रोज़ गांधी नगर डिफ़ेंस कॉलोनी के पास कमल किशोर गर्ग (दलाल) उम्र 70 वर्ष एक्टिव दो पहिया वाहन से दाल बाज़ार  जा रहे थे। तभी बोलेरो गाड़ी ने सामने से टक्कर मारी जिस से वो गम्भीर रूप से घायल हो गए। तभी आसपास के लोगों द्वारा परिजन को ख़बर दी। परिजन तत्काल मोके पर पहुँचे ओर उन्हें महेश्वरी अस्पताल लक्ष्मी बाई कॉलोनी मै दाखिल कराया। स्थिति गम्भीर होने के कारण गुरूवार सुबह कमल किशोर गर्ग ने दम तोड़ दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। जहाँ से मुक्तिधाम ले जाने की तैयारी के समय अंतिम दर्शन करने आई उनकी पत्नी अंगूरी बाई अग्रवाल ने भी अंतिम दर्शन के साथ दम तोड़ दिया।
एक ही परिवार के दो लोगों के निधन से पूरे परिवार साहित कॉलोनी मै काफ़ी शोक व्याप्त है।