करवाचौथ आज, अंतिम दौर में खरीदार
Nov 03 2020
ग्वालियर। पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं बुधवार सुबह होते ही अन्न-जल का त्याग कर निराहार रहते हुए चांद के निकलने का इंतजार करेंगी, जिसके लिए बाजार में खरीदारी करने आज सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। बुधवार को करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं व्रत रखते हुए पूजा अर्चना करेंगी। पूजा व शृंगार का सामान खरीदने के लिए बाजार में अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। हालत यह है कि खरीदारों की भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो रही है और लोगों को निकलने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सोलह शृंगार कर पति की दीर्घायु के लिए निराहार रहकर चांद के निकलने का इंतजार महिलाएं करेंगी और चांद निकलते ही छलनी में दीपक रखकर पूजा-अर्चना कर इस व्रत को तोड़ेंगी। कल करवाचौथ के लिए बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है और महिलाएं शृंगार का सामान खरीदने के साथ-साथ साड़ी की खरीदारी कर रही हैं। कपड़ा कारोबारियों से लेकर शृंगार का सामान बेचने वालों के यहां अच्छी खासी भीड़ लगी हुई है।
हाथों में सजने लगी मेहंदी
करवाचौथ का त्योहार भले ही कल हो लेकिन हाथों में मेहंदी आज से ही सजने लगी है। क्यूटी पार्लरों पर पहुंचकर महिलाएं मेहंदी लगवा रही हैं तो मेहंदी लगाने वाले भी घर-घर जाकर मेहंदी लगा रहे हैं। महाराज बाड़ा, टोपी बाजार में मेहंदी लगाने वाले बैठें हैं इनके यहां भी लोग इंतजार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
छलनी, करवे की हो रही मांग
करवाचौथ पर पति का चेहरा छलनी में महिलाएं देखेंगी, इसके लिए बाजारों में छलनी, थाली, लोटा और मिट्टी के करवे के साथ-साथ सींक और मीठे करवे की मांग हो रही है। बाजारों में करवे की दुकानें सजी हुई हैं और अच्छी खासी भीड़ खरीदारों की नजर आ रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









