मुरार में कांगे्रस-भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Nov 03 2020

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बारादरी स्थित मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में विवाद हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भाजपा कार्यकर्ता गले में चुनाव चिन्ह का गमछा डालकर बैठे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मौके पर पहुंच गए। हंगामा बढऩे पर आइजी और संभागीय कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए और भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाने के के निर्देश दिए। इसी बीचकेंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह भी मतदान करने यहां पहुंचे, जिससे मामला फिर गर्मा गया है।