बीजेपी के लिए पहली बार वोट कर गर्व हुआ
Nov 03 2020
इस उपचुनाव के एंकर तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ही हैं और मंगलवार को उन्होंने ग्वालियर में उपचुनाव के लिए मतदान करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा में कहा, पहली बार बीजेपी के लिए मतदान करके काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि बीजेपी 28 की 28 सीटें जीतने जा रही है।
एक बार फिर उन्होंने कमलनाथ-दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस स्वत: की सेवा के लिए काम करती है जबकि बीजेपी जनता की सेवा के लिए काम करती है। उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी चीफ जेपी नड्ढा के कामकाज की दिल खोलकर सराहना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









