सबसे पहले डाला वोट

Nov 03 2020

कई लोगों में सबसे पहला वोट डालने का उत्साह नजर आया और वह सुबह 6.30 बजे से ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। मतदान कक्ष के बाहर बैठकर यह इंतजार करते हुए नजर आए। बहोड़ापुर नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालय पर स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर विद्या देवी सोनी ने वोट डाला। इसी तरह रेशमपुरा में संजय छारी ने सबसे पहले अपने मत का उपयोग किया। वहीं घोसीपुरा शासकीय स्कूल पर नारायण भदौरिया ने सबसे पहले अपने मत का उपयोग किया।