नि:शक्त भी नहीं रहे पीछे

Nov 03 2020

मंगलवार को विधानसभा उपचुनाव के दौरान बुजुर्गों और नि:शक्तों के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही वोटिंग करा ली गई थी लेकिन जो मतदान करने से वंचित रह गए थे वह आज मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाल रहे थे। रेशमपुरा, बदनापुरा पोलिंग बूथ पर नि:शक्त सतीश कुमार को वोट डलवाने के लिए उसका भाई गोद में उठाकर लाया। वहीं हरविलास व शंकरलाल भी ट्राइसिकिल और बैसाखी के सहारे वोट डालने पहुंचे।