कहीं इंतजार तो कहीं पकड़ी रफ्तार
Nov 03 2020
ग्वालियर। विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का रूझान कम दिखा जिससे पोलिंग बूथ पर बैठे अधिकारियों को इंतजार करना पड़ रहा था तो कई मतदान केंद्रों पर आलम यह था कि लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई थीं और मतदाता अपनी बारी आने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं।
विधानसभा उपचुनाव के लिए जिले में 3 सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को मतदाता ने किया जिसके लिए सुबह 7 बजते ही ईवीएम का बटन दबाने के लिए पोलिंग बूथ पर मतदाता पहुंचे। पोलिंगअधिकारियों ने मतदान कराने से पहले मॉक पोल कराया और प्रत्याशियों के समर्थकों को ईवीएम चेक कराई इसके बाद मतदान के लिए मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। चुनाव को देखते हुए जहां-जहां पोलिंग बूथ बने हैं वहां दुकानें बंद करा दी गईं और पुलिसकर्मी सख्ती के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









