कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से की अपील, निर्भीक होकर डालें वोट
Nov 02 2020
ग्वालियर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने जिले के सभी मतदाताओं से बेझिझक एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। साथ ही कोविड संक्रमण से बचाव के लिये भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि डरें नहीं, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हर मतदान केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव के लिये पूरे इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि 3 नवम्बर के दिन जब ग्वालियर मतदान करेगा तब "लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा"।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मतदान केन्द्र को एक दिन पहले अच्छे से सेनेटाइज किया गया है। मतदान केन्द्र के प्रवेश और निकास द्वार पर हर मतदाता के लिये साबुन, पानी और सेनेटाइजर का इंतजाम रहेगा। जो मतदाता मास्क लगाकर नहीं आयेंगे, उन्हें मास्क मुहैया कराए जायेंगे। स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा हर मतदाता के तापमान (थर्मल स्क्रीनिंग) की जाँच की जायेगी।
कलेक्टर ने अपनी पाती में मतदाताओं का भ्रम दूर करते हुए जिक्र किया है कि वोट डालने के लिये लाईन नहीं लगानी पड़ेगी। सभी मतदाता सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपना वोट डाल सकें, इसके लिये "पहले आओ पहले वोट डालो" सिद्धांत के आधार पर हैल्प डेस्क से टोकन वितरित किए जायेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिये मतदान केन्द्र परिसर में गोले के निशान भी लगाए गए हैं। किसी भी मतदान केन्द्र पर एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं हैं, जिससे भीड़ न हो। महिला एवं पुरूष मतदाताओं के लिये अलग-अलग प्रतीक्षा करने के लिये छायादार स्थान कुर्सियों सहित बैठने के लिये उपलब्ध रहेंगे।
अधिकारी द्वय ने कहा है कि मतदान दिवस को जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों समेत 98 सेक्टर मजिस्ट्रेट, लगभग इतनी ही पुलिस मोबाइल व खण्ड स्तरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया जायेगा। पैरा मिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियों सहित जिला पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवान मतदान केन्द्रों पर तैनात रहेंगे। मतदान में गड़बडी करने अथवा बाधा पहुँचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मतदाओं से यह भी अपील की गई है कि वे किसी के बहकावे में न आयें और अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहनों का उपयोग मतदान केन्द्र तक जाने के लिए न करें। इस पर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा मतदान दिवस को कड़ी नजर रखी जायेगी । जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से मतदाता पहचान पत्र (इपिक) अथवा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य वैकल्पिक दस्तावेज लेकर वोट डालने के लिये आने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









