अब होने लगा ठंड का अहसास
Nov 02 2020
ग्वालियर। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से वातावरण में ठंड का अहसास भी बढऩे लगा है। आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही के बीच रात से सुबह तक ठंडक बढ़ गई है। बीते 24 घंटे के भीतर सुबह का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। वहीं दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है। ठंडक बढऩे से अब धीरे-धीरे गर्म कपड़े भी निकलने लगे हैं। मौसम विभाग की माने तो हिमालय में बर्फ गिरने लगी है। उत्तरी हवाएं 2 किमी प्रतिघंटे की गति से बह रही है। इसका असर वातावरण में महसूस किया जा रहा है। रात से सुबह के बीच लोगों को ज्यादा ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगलेचौबीस घंटे के दौरान उारी हवाओं की वजह से ठंडक बनी रहेगी। वहीं मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









