कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मतदान करने की अपील की हम तैयार, मतदान का इंतजार

Nov 01 2020

ग्वालियर। 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता घरों से निकलकर अपने जनप्रतिनिधि को चुनकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महती भूमिकानिभाएं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के साथही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी 1188 मतदान केन्द्रों पर किए हैं। आप लोग आगामी तीन नवंबर को घरों से निकलकर अपने-अपने जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग जरुर करें। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से की है।
डीएम ने बताया कि 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी करने के साथ ही शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान से पूर्व रिहर्सल भी कर ली है। मतदान सुबह 6 बजे से शुरु होगा और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा इस बार कोविड के चलते मतदान की अवधि एक घंटा बढ़ाई गई है। 
हर मतदान केन्द्र पर रहेगी नजर
इस बार इन तीनों विधानसभा के कुल 1188 मतदान केन्द्रों पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केन्द्रों के लिए नई तकनीक का उपयोग कर मतदान केन्द्रों पर लगाए गए वेब कास्टिंग सिस्टम को सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। इस तकनीक की मदद से हर मतदान केन्द्र पर जिला प्रशासनिक पल-पल की जानकारी लेने के साथ मतदान खत्म होने तक नजर रखसकेंगे। यहीं नहीं इस तकनीक की मदद से हर मतदान केन्द्र पर पडऩे वाले वोट का प्रतिशत भी हर एक घंटे में अपडेट होगा।
जेएएच के साथ बिरला अस्पताल रहेगा हाई अलर्ट
डीएम सिंह ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना के निपटने के लिए जेएएच अस्पताल, मुरार जिला अस्पताल, पहली बार निजी अस्पताल बिरला हॉस्पीटल सहित डबरा सिविल अस्पताल 3 नवंबर को हाईअलर्ट पर रहेंगे। इन चारों हॉस्पीटल के ऑपरेशन थियेटर से लेकर आईसीयू रिजर्व रहेंगे। साथ ही सीनियर कंसलटेंट डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम मतदान समाप्त होने तक अस्पताल में तैनात रहेगी। 
बार-बार मतदान केन्द्र पर जाने वाले वाहन होंगे जप्त
एसपी अमित सांघी ने बताया कि मतदान केन्द्र पर बार-बार जाने वाले वाहनों को जच्त किया जाएगा और मतदान खत्म होने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा। जिससे मतदान में किसी तरह का व्यवधान ना आने पाए। वहीं मतदान केंद्र के आस-पास 200 मीटर की परिधि में रहने वाले लोगों की जांच की जाएगी, जिससे पता चल सके कि उनके यहां पर कोई बाहरी व्यक्ति तो नहीं ठहरा हुआ है जो मतदान को प्रभावित कर सके।
200 मोबाइल रहेंगी तैनात
मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए कुल 2 सैकड़ा मोबाइल तैनात की जा रही है, जिसमें 98 सैक्टर मोबाइल, 24 क्यूआरटी, 24 थाना प्रभारी मोबाइल के साथ ही एएसपी, सीएसपी के साथ ही अतिरिक्त मोबाइल तैनात रहेगी, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात रह कर प्रभावी कार्रवाई करेगी।