आज मतदान दल होंगे एमएलबी से रवाना, ईवीएम पर रहेगी जीपीएस की निगरानी
Nov 01 2020
ग्वालियर। विधानसभा उपचुनाव के लिए 2 नवंबर को मतदान दल रवाना होंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों की जीत-हार के नतीजों को समटेने वाली ईवीएम भी मतदान केंद्र के लिए रवाना होगी। एमएलबी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से निकलकर मतदान केंद्र पहुंचने के दौरान ईवीएम पर ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (जीपीएस) से निगरानी रहेगी। मतदान 3 नवंबर को होगा। विधानसभा के लिए1188 मतदान केंद्रों पर मतदान दलों और ईवीएम को पहुंचाने के लिए 273 बसें तैयार की गई हैं। ईवीएम और मतदान दलों को लेकर निकलने वाली इन बसों पर जीपीएस से निगरानी रहेगी, ताकि किसी तरह की कोई गड़बड़ी की संभावना न हो।
जिला निर्वाचन और ईवीएम की व्यवस्था के नोडल अधिकारी शिवम वर्मा ने बताया कि इन बसों के लिए रूट तय किए गए हैं। एक बस में तीन-चार मतदान दलों के कर्मचारी और ईवीएम रखी रहेंगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर मतदान केंद्र पर इससे बचाव और सावधानी के उपाय किए जाएंगे। हर मतदाता को दस्ताने और मास्क उपलब्ध कराएं जाएंगे। इससे ईवीएम से वोट डालने पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण की संभावना को नगण्य किया जा सके। इसके लिए हर मतदान केंद्र पर कोरोना का बचाव दल मौजूद रहेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता और दो भृत्य शामिल रहेंगे। मतदान दलों को बूथ पर पहुंचाने वाली बसों के साथ ही कोरोना बचाव दलों की बसें भी चलेंगी।
दलों की रवानगी के लिए बसें तैयार
मतदान दलों को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए एसएएफ मैदान में बसें तैयार खड़ी हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव करने के लिए बसों को सेनेटाइज किया जा रहा है और पहली बार एसएएफ मैदान में ही डीजल भरने की व्यवस्था की गई है। चलित पेट्रोलपंप द्वारा एसएएफ मैदान में अधिग्रहण की गईं बसों में डीजल सुबह से ही भरा जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा 4 सैकड़ा बसों का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें 273 बसें मतदान दलों को लेकर रवाना होंगी, बाकी बसें रिजर्व में खड़ी रहेंगी तो कुछ बसें पुलिस फोर्स को भी दी गई हैं। 70 बसें पुलिस लाइन में भी पहुंच गई हैं। 4 सैकड़ा बसों की जरूरत है लेकिन अब तक 350 बसें आई हैं, जो बस चालक बसें लेकर अब तक नहीं आए हैं उनके खिलाफ परिवहन विभाग के अधिकारी सुबह से ही कार्रवाई कर रहे हैं और चेकिंग के दौरान अधिग्रहण की गईं बसों में सवारी ढोहने पर उन्हें रोककर जप्ती की कार्रवाई की जा रही है।
टेबल पर ही आएगा भोजन
मतदान दलों की रवानगी के दौरान कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त की हैं और मतदान दलों को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े इसे देखते हुए एमएलबी कॉलेज में केंटीन बनाई गई है। इन पेट केंटीनों से भोजन कर्मचारी कर सकेंगे लेकिन उन्हें वहां जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, कर्मचारियों को टेबल पर ही भोजन मिलेगा। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्तबनाने के लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं जिससे मतदान दलों को परेशानी न हो।
ऐसे जाएंगे वाहन
3 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मतदान सामग्री लेकर आज एमएलबी कॉलेज से मतदान दल कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना होंगे। बसों में निगरानी के लिए जीपीएस लगाए गए हैं और कोरोना से बचाव के लिए सेनेटाइज भी किया गया है।ग्वालियर विधानसभा के लिए 94 बसें मतदान दलों को लेकररवाना होंगी तो ग्वालियर पूर्व के लिए 84 बसों से मतदान दल केंद्रों पर पहुंचेंगे। डबरा विधानसभा के लिए 70 बसों से मतदान दलों की रवानगी होगी, इसके अलावा 25 बसों को रिजर्व रखा गया है जिससे जरूरत पडऩे पर रिजर्व टीम तत्काल पहुंच सके।
एमएलबी में पहुंचे अफसर, दे रहे अंतिम रूप
विधानसभा उपचुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ईबीएम मशीनें एमएलबी कॉलेज के स्ट्रांग रूम में लॉक हैं जो आज सुबह खुलेंगी। 3 नवंबर को 3 विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कल सुबह मतदान दल रवाना होंगे जिसके लिए सुबह 6 बजे दलों को बुलाया गया है। सुबह 5 बजे से जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, प्रेक्षक सहित जिम्मेदार अधिकारी पहुंचेंगे और 5.30 बजे के करीब स्ट्रांग रूम को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला जाएगा। आज सुबह से ही एमएलबी कॉलेज पहुंचकर प्रशासनधिक अधिकारी व्यवस्थाओं का जाजया लेते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं जिससे परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









