मौसम के बदले मिजाज से खांसी-बुखार के बढ़ रहे मरीज

Nov 01 2020

ग्वालियर। मौसम का मिजाज बदलते ही सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीजों में लगभग बीस से तीस फीसदी का इजाफा हो गया है। जिसके चलते जयारोग्य अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतारें लग रही है। इसकेअलावा निजी अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ जमा हो रही है। जिला अस्पताल में सामान्य ओपीडी की शुरूआत होते मरीजों की काफी भीड़ जमा होने लगी है। अस्पताल की ओपीडी में शहरी व ग्रामीण इलाकों से लगभग रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। लेकिन मौसम में ठंडक होते ही अस्पताल में अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीज आ रहे हैं।जिसके चलते अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो रही है।
मौसम के तापमान में हो रहे बदलाव व बढ़ती ठंड का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ओपीडी में अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी व जुकाम के साथ सिर दर्द व बुखार के मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं।