आप सबके समान की रक्षा करना मेरा संकल्प है: डॉ. सिकरवार
Nov 01 2020
ग्वालियर। मैं आपका बेटा हूॅ, भाई हूॅ। आप सबके समान की रक्षा करना मेरा संकल्प है और क्षेत्र के विकास व प्रगति को गति देना मेरा लक्ष्य है। मैं आपको भरोसा दिलाता हॅू कि आपकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। जीवन की आखरी सांस तक आपकी सेवा करने में कोई कसर नही छोडंूगा। डॉ. सिकरवार ने कहा कि मैंने अपने-आपको आपकी सेवा के लिए समर्पित किया है। आपके दु:ख-सुख में हमेशा खड़ा रहा हूॅ और आगे भी खड़ा रहूॅगा। अपने क्षेत्र को समस्या मुक्त करने के लिए हर स्तर पर प्रयास करूॅगा। आपके समर्थन व स्नेह से मुझे ताकत मिलती है। बैठकों एवं पैदल रैली के दौरान डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और महिलाओं ने तिलक कर एवं श्रीफल भेंट कर आर्शीवाद दिया।
रैली में उमड़ा जनसैलाब :- दोपहर 12 बजे करीब 5 हजार महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं की भीड़ कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में नदी गेट शिन्दे की छावनी पर एकत्रित हुये और गाजे-बाजों के साथ पैदल रैली वहां से जयेन्द्रगंज, इंदरगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, पुराना हाईकोर्ट मार्ग से होते वापस इंदरगंज चौराहा, जयेन्द्रगंज, नदी गेट शिन्दे की छावनी पर रैली का समापन किया। जैसे ही नदी गेट से रैली की शुरूआत हुई तो सैकड़ो कॉग्रेस पार्टी के झण्डे हवा में लहरा रहे थे, रैली के दाल बाजार में घुसते ही व्यापारी बंधु अपनी दुकानों से बाहर आ गये और डॉ. सिकरवार को पुष्पहार पहनाकर स्वागत करने लगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









