गोयल ने किया मुरार सदर बाजार में जनसपर्क

Nov 01 2020

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के 16पूर्व विधान सभा उम्मीदवार मुन्ना लाल गोयल ने सदर बाजार,बजाज खाना क्षेत्र में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि मैंने क्षेत्र का विकास कराने के लिए कांग्रेस छोड़ी। कांग्रेसमाफियाओं को पालती है जबकि भाजपा विकास करती है, मैंने राजनीति को हमेशा सेवा का माध्यम बनाया और सर्वजन सुखाय,सर्वजन हिताए के संकल्प को लेकर सर्वहारा वर्ग में काम किया है।