आज इंदिरा जी जैसी शख्सियत की जरूरत , कांग्रेस ने दी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Oct 31 2020
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस ने लेडिज पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र तोमर ने कहा कि आज देश के जो हालात हैं, उन्हें देखकर साफ लगता है कि वर्तमान में इंदिरा जी जैसी शख्सियत की बेहद जरूरत हैं, जिन्होंने न सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम कसी थी, बल्कि पड़ोसी देशों के भी छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने देश की राजनीति में अहम योगदान दिया। वह ऐसी नेता थीं, जिनका लोहा दूसरे देश भी मानते थे। यही नहीं उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्हे बताया गया कि उनकी जान को खतरा है, लेकिन वह इस सिद्धांत पर डटी रहीं कि भले ही देश के लिए उनकी जान चली जाए, लेकिन वह देश के टुकड़े नहीं होनें देंगी। आज देश में अराजकता का माहौल है, लोकतंत्र को खतरा बना हुआ है, जिसके चलते उनकी जरूरत हर देशवासी महसूस कर रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा, भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल, प्रव?ता आनंद शर्मा, सरमन राय, महाराज सिंह पटेल, कुसुम शर्मा, श्रीराम सविता, हरेंद्र गुर्जर, मोनू भटनागर, राजेश बाबू, पीयूष जैन आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









