बिना अनुमति के निकाल रहे थे जुलूस, लगा रहे थे आपािजनक नारे, हुई एफआईआर

Oct 31 2020

 ग्वालियर। ईद मिलादुन्नवी पर बहोड़ापुर थाना पुलिस ने दो स्थानों पर बिना इजाजत जुलूस निकालने पर सौ से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया है। इन सभी पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईद मिलादुन्नवी के पर्व पर आनंद नगर क्षेत्र में विशाल जुलूस निकाला गया। इसमें भारी संया में लोगों की भीड़ मौजूद थी। युवा बाइकों को तेजी से चला रहे थे और आपिाजनक नारे भी लगा रहे थे। इस मामले में बहोड़ापुर थाना पुलिस ने इस मामले में रोशन मिर्जा, मौसम मिर्जा, लाला मिर्जा, इश्तिहार मोहमद, बाबू कुरैशी, वसीम खान, साकिर खान, साजिद अहमद सहित करीब 40-50 लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं बहोडापुर क्षेत्र के फर्राश खाना में बिना अनुमति जुलूस निकालने पर करीब 500 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।