भाजपा ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, करो कार्रवाई
Oct 31 2020
ग्वालियर। कांग्रेस ने शनिवार को एलएनआईपीई गेट पर धरना देकर पर्यवेक्षकों को ज्ञापन सौपा और मांग की कि भाजपा द्वारा आचार संहिता काउल्लंघन किया गया है, ऐसे में उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। लगभग ढेढ़ घटे चले धरने में आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेसी शामिल हुए।
कांग्रेस का कहना था कि शुक्रवार को भाजपा द्वारा जो रोड शो निकाला गया वह दस बजे के बाद तक लगातार जारी रहा, जिससे आचार संहिता का खुला उलंघन साफ दिखाई दे रहा है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सदस्य Óयोतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल थे। यह रोड शो दस बजे खत्म हो जाना था, लेकिन इस समय के बाद शुरु हुआ और इसे साढ़े 11 बजे के बाद तक जारी रखा गया, लेकिन प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी सब कुछ मूक दर्शक बनकर देखते रहे। इनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
धरने में जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विभा पटेल, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, आनंद शर्मा, मोनू भटनागर, सरमन राय, कुसुम शर्मा, हैबरन कंसाना, महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, धर्मेद्र शर्मा, इब्राहिम पठान आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









