दलितों का अस्तित्व व विकास कांग्रेस में : उदित राज
Oct 31 2020
ग्वालियर। कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक एवं राज्यसभा सांसद उदित राज का कहना है कि बीजेपी ने दलितों के अस्तित्व को खत्म करने का काम किया है यदि यह वर्ग बीजेपी को वोट देता है तो यह उसकी मौत के बुलावे जैसा होगा। उन्होंने कहा अगर कांग्रेस नहीं होती तो बहुजन समाज पार्टी का अस्तित्व ही नहीं होता। राज्यसभा सांसद उदित राज यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। ग्वालियर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। ग्वालियर -चंबल संभाग की 16 विधानसभा सीटों पर दलित मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में लाने और उन्हें समझाइश देने आए उदित राज अंचल के दौरे पर हैं और वे मतदाताओं को बता रहे हैं कि बहुजन समाज पार्टी के साथ-साथ बीजेपी को वोट देना उनके लिए घातक है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो बहुजन समाज पार्टी का अस्तित्व ही नहीं होता, जबकि बहुजन समाज को संरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ कांग्रेस ने ही दिया है, जिसके कारण यह समाज उठकर खड़ा हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी आज अपने नीति सिद्धांतों से भटक गई है और वह बीजेपी से तालमेल के बारे में सोच रखती है। यह गलत है, उदित राज ने साफ कहा कि इस बार के उपचुनाव में यदि बीजेपी को वोट देंगे तो दलित समझ लें वे अपनी मौत को बुलावा दे रहे है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









