रास्ता भटकी 5 साल की बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

Oct 31 2020

ग्वालियर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर के थाना कोतवाली के अंतर्गत लोहिया बाजार में एक 05 साल की बच्ची मिली हैं जो अपने घर एवं माता पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर डायल-100 एफ.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ प्रधान आरक्षक राजेंद्र शर्मा, आरक्षक रतन सिंह और पायलेट राम सेनवार ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर आसपास के क्षेत्र में पूछताछ एवं परिजनों की तलाश की, परिजन के मिल जाने पर सत्यापन उपरांत बच्ची को उनके सुपुर्द किया गया। डायल-100 स्टाफ द्वारा बताया गया की बच्ची अपने चाचा के साथ बाजार में आयी थी,  वहीं से बच्ची का साथ उसके चाचा से छूट गया था।