शरद पूर्णिमा पर भजन संध्या एवं दो जैन संतो का अवतरण दिवस मनाया गया
Oct 31 2020
ग्वालियर। गुरूवर तुम हो आस्था का दीपक, गुरूमॉ तुम हो ज्ञान की ज्योंति हम भक्तों के दिल में सदा जलती रहे....गुरूवर एक बार इस बालक के घर भी आ जान......गुरूमॉ के आशीष से मिट जाते है जीवन के सारे दुख.......मुझे लगी गुरूवर संग प्रीत दुनियां क्या जाने.......मेरे सिर पर रख दो गुरूवर अपने दोनो हाथ......कभी वीर बनके महावीर बनके चले आना गुरूवर जी.....मेरे महावीर की सुरतिया लगे प्यारी प्यारी.....जैसे भजन संगीमकर शुभम जैन सैमी म्यूजिकल ग्रुप ग्वालियर ने श्री दिगम्बर जैन जागरण युवा संघ ग्रेटर ग्वालियर के तत्वाधान में मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज एवं विजयेश सागर महाराज के सानिध्य में शनिवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव पर भजन संध्या एवं दो महान जैन संतो का अवतरण दिवस नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मशाला में आयोजित किया गया।
शरद पूर्णिमा एवं भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल चरण नृत्य प्राची जैन एवं स्वस्ति जैन ने किया। आचार्य विद्या सागर के चित्र आवरण पंडित चंदप्रकाश जैन, सुनील जैन अजय जैन और गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता के चित्र का अनवरण इंजी भरत जैन, विनय कासलीवाल, अनंत जैन और दीप प्रज्वालित बहर्मचारणी दीदी प्रियक बहन नीतू बहन ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र जैन व भानू जैन एवं आभार कार्यक्रम संयोजक दिनेश जैन ने किया। इस मोके पर संस्था के सरंक्षक भरत जैन, कार्यक्रम संयोजक दिनेश जैन, जीतू जैन, मनोज टाईगर, राहुल जैन, संस्था के अध्यक्ष महेंद्र जैन, सचिव रवि जैन, आकाश जैन, नीरज जैन, दीपक जैन, धमेन्द्र जैन, सुनील जैन, एवं जैन समाज के प्रवक्ता सचिन आदर्श कलम विशेष रूप से उपस्थित थे।
दो जैन संतो का 108 दीपो की महाआरती कर मनाया जन्मोत्सव
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज एवं विजयेश सागर महाराज के सानिध्य में जैन समाज के सबसे बडें जैन संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का 75 वॉ एवं गणनी प्रमुख आर्यिक ज्ञानमती माता का 87 वॉ अवतरण दिवस जैन समाज के लोगो ने बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। आचार्य विद्यासागर का जीवन परिचय अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं ज्ञानमती माता का परिचय सचिव रवि ने प्रस्तुत किया। 108 दीपो से महाआरती जैन समाज के लोगो ने हाथों में दीपक लेकर भक्ति नृत्य करते हुए दो संतो की भव्य आरती उतारी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









