गरबा लुक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Oct 31 2020

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था ने गरबा लुक ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई जिसमें पूर्व अध्यक्ष नीलम जैन अध्यक्ष अंजू जैन, चित्रा जैन, कमलेश अरोरा, रश्मि पवार एवं संस्था के  सभी सदस्यों ने सहयोग किया। करीब 100 प्रतियोगियों ने भाग लिया प्रतियोगिता निर्णायक डॉ स्वाति जैन, डॉ मेघा अग्रवाल एवं श्रीमती रश्मि भसीन द्वारा निर्णय दिया गया। इस प्रतियोगिता को 4  ग्रुप में बांटा गया जिसमें  ग्रुप एक में प्रथम स्थान अग्रिमा अग्रवाल एवं द्वितीय स्थान अपूर्वा जैन, काव्या जैन एवं तृतीय स्थान पीहू बाकलीवाल, अमिशी जैन ने प्राप्त किया।
ग्रुप दो में प्रथम असमी जैन द्वितीय रिद्धिमा जैन एवं तृतीय स्थान  याशिका जैन, अक्षिता जैन ने प्राप्त किया।
ग्रुप तीन में प्रथम डॉ मोनिका जैन द्वितीय पूजा जैन, आशिमा जैन तृतीय स्थान डॉक्टर अवनी  ने प्राप्त किया।
 ग्रुप चार में प्रथम  माही जैन द्वितीय रितु  सलूजा, राखी जैन तृतीय स्थान मनीषा सिंघल ने प्राप्त किया।