कोरोना वोरियर्स व मातृशति का सम्मान
Oct 30 2020
ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा शरद पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार कोरोना वॉरियर्स का व मातृशक्ति का सम्मान किया गया। राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने अपने सबोधन में बताया कि शुक्रवार को सम्मानित होने वाले कोरोना वॉरियर्स प्रेम बरोनिया, सौमित्र कुमार, डॉ दीप्ति गौड़, नीतू गुप्ता सिंह व बबिता सेंगर समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवायें देकर कोरोना वोरियर्स के रूप में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं।
शुक्रवार को शरद पूर्णिमा के शुभ दिन मातृशक्ति का कोरोना वोरियर्स के रूप में समान करने सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर संस्थापक व प्रान्तीय संघठन मंत्री संजय धवन, अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे, सहसचिव महेश धीमान, सतीश राजोरिया, बसन्त खोदेला, महेश अग्रवाल, नमन गान्धी व मातृशक्ति के रूप में श्रीमती मधु धवन, मधु धीमान, विमी सचदेवा, मानसी सचदेवा व कनिष्का धीमान विशेष रूप से उपस्थित थी। प्रतिदिन होने वाले 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले सभी के द्वारा शाखा समर्पण की प्रंशसा की गई व शाखा समर्पण के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी का समान फूलमालाओं के द्वारा व स्मृतिचिन्ह देकर किया गया। साथ ही सभी सम्मानित होने वालों को नीम का एक एक पौधा भी भेंट कर पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाया है।
शुक्रवार के कार्यक्रम के संयोजक सचिव प्रदीप लक्षणे थे। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष व राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल के द्वारा व आभार प्रदर्शन अध्यक्ष गुलाब प्रजापति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संजय धवन ने संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









