मतदान दलों के लिए बसों का अधिग्रहण शुरू
Oct 30 2020
ग्वालियर। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उप निर्वाचन के लिये मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुँचाने एवं मतदान के बाद वापस लाने के लिये अधिग्रहीत की गई बसें शुक्रवार सुबह 9 बजे से एसएएफ मैदान पर एकत्रित होना शुरू होग गईं। दोपहर 12 बजे तक कुछ ही बसें एसएफएफ मैदान पर खड़ी दिखाई दीं। ज्ञात हो 2 नम्वबर को एमएलबी कॉलेज से मतदान दलों को लेकर संबंधित मतदान केन्द्रों के लिये बसें रवाना होंगीं।
तीन नम्वबर को मतदान के बाद सायंकाल एमएलबी कॉलेज में ही मतदान सामग्री व ईवीएम जमा होंगीं। अधिग्रहीत बसों के मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी बसों को एसएएफ मैदान पर पहुंचाए।
मतदान दलों के परिवहन के लिये 25 रिजर्व बसों सहित कुल 273 बसें अधिग्रहीत की गई हैं। जिनमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-15 ग्वालियर के लिये 94 बसें, विधानसभा क्षेत्र 16-ग्वालियर पूर्व के लिये 84 बसें एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-डबरा (अजा) के लिये अधिग्रहीत की गईं 70 बसें शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









