उद्योगों को बढ़ावा देने मिलकर करेंगे प्रयास
Oct 30 2020
ग्वालियर। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे और व्यापारी भयमुक्त होकर कारोबार करें इसके लिए प्रदेश सरकार तत्पर है। पिछले 15 वर्षों में ग्वालियर का विकास तेजी से हुआ है और व्यवसाय व उद्योग लगाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उपचुनाव में हमें अपनी शक्ति दिखानी चाहिए। समाज और व्यापारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। मेरा जन्म ग्वालियर में हुआ है इसलिए जीवन पर्यंत ग्वालियर के विकास के लिए कार्य करूंगा, चाहे मैं सांसद या विधायक रहूं या न रहूं। यह बात केन्द्रीय कृषि एवं् किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार की सुबह कैट द्वारा बंधन वाटिका में आयोजित ग्वालियर के आर्थिक एवं नगरीय विकास पर चर्चा के दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से कही।
श्री तोमर ने कहा कि शहर का विकास तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है और युवाओं को रोजगारमुखी बनाने के लिए सरकार पहल कर रही है। नए उद्योग लगने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के उद्योग मंत्री ओमप्रकास सखलेचा ने कहा कि मैं पिछले पंद्रह दिनों से ग्वालियर में हूं और व्यापारियों से चर्चा कर रहा हूं। मेरे पास कई नए प्रस्ताव आए हैं और इन प्रस्तावों पर जल्द से जल्द विभागीय अधिकारियों की बैठक ली जाएगी और जो भी विकास के कार्य होंगे उसमें तेजी लाई जाएगी। व्यापारियों से भी मंथन बैठक आयोजित कर समस्याओं का समाधान निकालने के लिए चर्चा होगी। इस मौके पर स्वागत भाषण कैट के पदाधिकारी मुकेश अग्रवाल ने दिया। ग्वालियर के नगरीय विकास के लिए क्या-क्या योजनाएं होनी चाहिए और व्यापारियों के हित में कार्य नगरीय प्रशासन व जिला प्रशासन कैसे करे, इस पर विचार कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने रखे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर को दायित्व दिया गया कि वह नगरीय विकास के लिए भोपाल में मदद करेंगे और जो भी कार्य होंगे, उसके लिए समय-समय पर व्यापारियों से भी चर्चा करेंगे, जिसके लिए कैट के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया।
कैट द्वारा आयोजित व्यापारी मिलन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, चेम्बर अध्यक्ष विजय गोयल, जीवाजी क्लब के सचिव तरुण गोयल, चेम्बर के पूर्व संयुक्त अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, डॉ. सीपी लाडकानी, राजकुमार गुप्ता, हरीबाबू गोयल, अतुल अग्रवाल, दीपक पमनानी, रवि गुप्ता, सुरेश बंसल, जयंत शर्मा, संजय कट्ठल, रमेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश शिवहरे, चंद्रप्रकाश गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज, अजय बंसल, पारस जैन, मनोज चौरसिया, श्रीचंद वलेचा, मनीष बांदिल, आरपी माहेश्वरी, दीपक श्रीचंद जैसवानी, गोकुल बंसल, आशीष वैश्य सहित सैकड़ों व्यापारी और चेम्बर और जीवाजी क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









