रात के बाद अब दिन के पारे में भी गिरावट
Oct 30 2020
ग्वालियर। रात के बाद अब दिन के पारे में भी गिरावट दर्ज होने के बाद शहर में सर्दी का असर बढऩे लगा है, जहां सुबह गुलाबी ठंड में मखमली धूप खूब आनंदित कर रही है, वहीं शाम के साथ ही शरीर को स्वेटर से ढंकना पड़ जता है। रात से अलसुबह तक सर्दी की अधिकता बढ़ती जा रही है, जिसका असर अभी से दिनचर्या पर दिखाई देने लगा है। ऐसे सुबह गर्मकपड़ों का उपयोग बढ़ गया है, वहीं शाम होते ही फिर स्वेटर और जर्सी पहनने पड़ रहे हैं। यह बदलाब बीते चार दिन से आया है, इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ उत्तरी हवा का है,
वहीं मौसम के जानकारों का कहना है कि उत्तर भारत में बर्फबारी शुरु हो चुकी है और इसके असर से शहर में तेज ठंड के साथ गलाब भी महसूस होने लगेगा। इस तरह का मौसम मध्य नवंबर से पहले ही बनने लगेगा और इस बार तेज ठंड ठिठुराकर रख देगी
बच्चे व बुजुर्ग बरतें सावधानी : चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है, यह ठंड उनके स्वास्थय के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि हर कुछ घंटो बाद पारा घट बढ़ जाता है। इसके अलावा हार्ट व श्वांस पेशेंट को भी सावधानी बरतनी होगी। इनके लिए जरूर है कि यह रात और सुबह घर से बाहर न निकलें।
शहर में तेजी से बदलते मौसम का असर इसी से दिखाई देता है कि रात में खुले रहने के बावजूद सुबह सारा शहर धुंध की चादर में लिपटा दिखाई देता है। इसका असर सूर्य की किरणें देर से ही अपने पांव जमीन पर पसरा सकीं, ऐसे में सुबह भी विलंब से हुई और देर तक ठंड का असर बना रहा, जिसका सीधा असर जनजीवन पर दिखाई दिया। लोग देर से जागे और फिर देर से ही घर निकले। एक दो दिन में ओस भी प्रभाव दिखाने लगेगी।
रात में एसी, कूलर, पंखे टोटल बंद
शाम के साथ बढ़ते सर्दी के अशर के कारण रात में अब एसी, कूलर और पंखो का उपयोग टोटल बंद हो गया है, बल्कि हल्के कंबल ओढऩे पड़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को आ रही है, जो कि अलसुबह सेहत बनाने के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। इन्हे मोटे गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं, वहीं घर से निकलने का समय भी बढ़ गया है। खुले क्षेत्र में ठंड का अहसास बेहद बढ़ जाता है। यह जरूर है कि अब देर तक शहर के पार्कोमें बीड़ जुट रही है सैर के लिए पहुंचने वाले सुबह की मखमली धूप भी सेंकते देखे जा सकते हैं। वहीं सर्दी के कारण रात में लोग जल्दी घर वापस लौटने लगे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









