वाहन चालकों को गुलाब का फूल किए भेंट
Oct 30 2020
ग्वालियर। हेलमेट के साथ मास्क लगाना ज्यादा आवश्यक है क्योंकि कोरोना संकटकाल में जिंदगी के लिये मास्क बहुत जरूरी है।यातायात सप्ताह के समापन वाले दिन माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जन-जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुलाब के फूल के साथ यातायात जागरूकता के लिये अपनी जिंदगी को सुरक्षित रखने व कोविड-19 के समय टू-व्हीलर यात्री वाहन धारकों को हेलमेट लगाने के लिये माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम हनुमान चौराहे पर किया गया। ''जान है तो जहाँ हैÓÓ के नारे के साथ हेलमेट हमारी जिंदगी के लिए कितना आवश्यक है उसके लिए जिन्होंने हेलमेट लगाया है उन्हें गुलाब का फूल देकर हेलमेट लगाने व मास्क को भी अनिवार्य रूप से पहने। यह कार्यक्रम नरेश अन्नोटिया, डी.एस.पी. यातायात विभाग, ग्वालियर, वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया।
डी.एस.पी. अन्नोटिया ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को बताया कि हम सबको सुरक्षित रहना चाहिए और दूसरों को सुरिक्षत रखने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम करते रहना चाहिए। जिसके लिए माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सराहनीय कार्य कर रही है। यातायात के नियमों को यदि हम अब से अपना लेते हैं तो हमारा जीवन सुरक्षित बना रहेगा। हम अपने आपको तो सुरक्षित रखेंगे ही साथ ही अपने परिवार के लिये हमारा या मूल्य है उसको भीहम सुरक्षित रख पायेंगे।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि सर्तकता सुरक्षा सप्ताह पर एन.एस.एस. के निर्देशन में महाविद्यालय इस तहर के कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है क्योंकि एन.एस.एस. ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें छात्र/छात्रायें आगे बढ़कर समाज को जागरूक करते हैं। इस कार्यक्रम में सुबह-सुबह जितने लोगों ने हेलमेट धारण किया था, उन्हें महाविद्यालय के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने गुलाब का फूल देकर हेलमेट को लगाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में मुकुल सप्रे, विष्णु बाथम, स्वयंसेवक करण बरूआ, अंकुर चौरसिया, तरूण रोहिरा, अंजली, योगेश्वर माहौर, वैष्णवी तलेगांवकर, लितेश कटारे, भूरा सिंह, वैष्णवी शर्मा, यश किरार, अनुभव दीक्षित, अंकुश अरोरा, हेमन्त माँझी, अनिरूद्ध शर्मा, प्रियंका किरार आदि लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









