कमलाराजा अस्पताल में नवजात की मौत, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
Oct 30 2020
ग्वालियर। शुक्रवार सुबह कमलाराजा अस्पताल में नवजात की मौत पर प्रसूता और उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। उनका यह भी कहना था कि जूनियर महिला डॉक्टर ने परिजनों को बच्चा दिखाया ही नहीं। इधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चा कमजोर हुआ था इसलिए उसकी मौत हो गई।
कंपू थाना पुलिस के अनुसार सरस्वती पत्नी गंगा सिंह ने अपनी पुत्री दीपा राठौर को प्रसव पीड़ा के बाद कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह के समय बेटे ने जन्म लिया, लेकिन कुछ देरी के बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी में सामने आया कि लहार में व्याही दीपा को दो दिन पूर्व प्रसव के लिए केआरएच में भर्ती कराया गया था।
शुक्रवार सुबह पुत्र के जन्म के कुछ देर बाद प्रसूता के परिजन को स्टाफ ने बताया कि बच्चा बहुत कमजोर हुआ है। इसलिए बच्चे की मौत हो गई। इस पर परिजन ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि बच्चे की मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई है। परिजन का कहना था कि महिला डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद परिजन कम्पू थाने गए और मामला दर्ज कराया।
इधर इस घटना के कुछ देर बाद ही एक अन्य स्थान से आई एक प्रसूता ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि नवजातों की मौत से परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









