बदमाश को मय 315 बोर का 1 कट्टा व 1 जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया

Oct 29 2020

ग्वालियर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे कार्य करते हुऐ गुरूवार को थाना प्रभारी आंतरी उनि अमित शर्मा को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे अंडर ब्रिज के पास कल्याणी छीमक रोड पर एक बदमाश अवैध हथियार लेकर वारदात करने की नियत से खडा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी आंतरी ने मय थाना बल के साथ मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर बदमाश को धरदबोचा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कप्तान पुत्र रामसिंह नाथ निवासी ग्राम कल्याणी डबरा जिला ग्वालियर बताया। गिरफ्तार बदमाश की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का 01कट्टा व 01 जिंदा राउंड वरामद किया। उक्त बदमाश के खिलाफ थाना आंतरी में आमर््स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका- उक्त बदमाश को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी उनि अमित शर्मा, शिव सिंह गुर्जर, रवि शंकर राजावत, ब्रजमोहन शर्माकी सराहनीय भूमिका रही है।