पर्स पार करते ही धरी महिला चोर
Oct 29 2020
ग्वालियर। त्योहार के आते ही शहर में जेबकट गिरोह सक्रिय हो गए हंै। वसूली कर लौट रहे एक कंपनी कर्मचारी की जेब काट कर जेबकट तीस हजार रुपए नगदी के साथ ही एक सोने का ब्रेसलेट भी पार कर ले गया। वारदात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहे की है। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के बालाजी विहार गुढ़ा निवासी कृष्णपाल सिंह जादौन (60) पुत्र गजराज ङ्क्षसह जादौन एक निजी कंपनी में कर्मचारी है। उसने मुरार इलाके में वसूली की और वसूली करने के बाद वह बारादरी चौराहे पर पहुंचा और टेम्पो में बैठकर रवाना हुआ। गोविन्दपुरी पर एक युवक टेम्पो में चढ़ा और उसके बगल में आकर बैठ गया। जैसे ही टेम्पो सिटी सेंटर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहे पर पहुंचा। उसके बगल में बैठे युवक ने चलते टेम्पों में ही पैमेंट किया और चलते टेम्पो से तेजी से उतरा और पीछे-पीछे आ रही बाइक पर बैठकर चला गया। उसके जल्दबाजी से उतरने पर उन्हें शक हुआ और अपनी जेब टटोली तो पता चला कि जेब में रखे तीस हजार रुपए और सोने का ब्रेसलेट गायब है। इसका पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उधर ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर मंदिर के पास रहने वाली रूबी पत्नी अजय सिंह राजपूत बीते रोज महाराज बाड़ा स्थित सुभाष मार्केट में खरीदारी करने आई थी। वह खरीदारी कर रही थी कि तभी एक महिला चोर ने उसका पर्स पार कर लिया। महिला चोर भाग पाती उससे पहले ही महिला के पति ने उसे दबोच लिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद महिला चोर को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिला चोर ने पूछताछ में अपना नाम पिंकी पत्नी सोनू यादव निवासी आदर्श कॉलोनी बताया है।
नहीं आते हाथ
त्योहारी खरीदारी शुरू होते ही जेबकट गिरोह शहर में सक्रिय हो जाते हैं और वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं। बीते साल भी जेबकटों ने एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था। लेकिन इस गिरोह का एक भी सदस्य पुलिस के हाथ नहीं आया है।
दो थानों के बीच देते हैं वारदात को अंजाम
यह गिरोह पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देता है। इसलिए ये दो थानों के बीच वारदात को अंजाम देते हैं, जिससे जब फरियादी पुलिस के पास पहुंचे तो सीमा के चलते उनकी तलाश में देरी हो और इसी बीच वे अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









