लोकायुक्त पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर ने रिश्वत मांगी, सेम्पल सहायक आयूब खान भी पकडा
Oct 29 2020
ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने गुरूवार को बडी कार्रवाई करते हुये रिश्वत लेते हुये ड्रग एवं फूड इंस्पेक्टर कार्यालय के सेम्पल सहायक आयूब खान को पकडा है। आयूब ने ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर के कहने पर ड्रग लायसेंस बनवाने के एवज में आवेदक महेन्द्र बाथम से 30 हजार रूपये की मांग की थी। जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये अयुब खान को उनके कार्यालय में ही धर दबोचा।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि महेन्द्र बाथम मछली मार्केट लधेडी ने ड्रग लायसेंस के लिये 13 अक्टूबर को ऑन लाइन आवेदन किया था। जिस पर लायसेंस नहीं बना तो उसने ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर से बात की जिन्होने लायसेंस के एवज में 30 हजार रूपये मांगे। इन रूपयों के लिये आयूब खान सेम्पल सहायक से महेन्द्र बाथम का सौदा बातचीत में 25 हजार में पटा।
गुरूवार को महेन्द्र बाथम ने फूड व औषधि विभाग के कार्यालय कलेक्ट्रेट में जैसे ही 25 हजार रूपये की राशि दी तो पहले से ही तैयार लोकायुक्त टीम ने आयूब खान को दबोच लिया। लोकायुक्त की टीम में डीएसपी प्रद्युम्र पाराशर, कविन्द्र सिंह चौहान, आराधना डेविस व अन्य कर्मचारी शामिल थे।
लोकायुक्त पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर व सेम्पल सहायक आयूब खान के खिलाफ धारा 7, 31/1 बी, 13 (2)पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









