पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा सीएम बनते ही मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो गए कमलनाथ
Oct 28 2020
ग्वालियर। कांग्रेसी गलत कहते हैं कि भाजपा ने सरकार गिराई, मप्र में तो कमलनाथ की सरकार कांग्रेस ने ही गिराई, इसके अलावा कांग्रेस ने सरकार में आने के लिए ऐसे वादे कर दिए, जो पूरे नहीं हो सकते थे और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनते ही मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो गए। विधायकों और मंत्रियों को जनता का सामना करना मुश्किल हो गया। यही नहीं श्री सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल से ज्यादा सीटें कांग्रेस को दिलाई और उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। उन्होंने अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की परंपरा का पालन किया और ऐसी सरकार को हटा दिया, जो वादे पूरे नहीं करे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है, क्योंकि उसके पास कहने को कुछ नहीं है और भाजपा का लोगों में विश्वास है और शिवराज सिंह चैहान फिर से मुख्यमंत्री हैं। कोरोना संक्रमणसे निपटने की चुनौती है और अब प्रद्युम्न सिंह तोमर के जीतने से मुख्यमंत्री शिवराज मजबूत होंगे। श्री तोमर में विनम्रता और शालीनता कूट-कूटकर भरी है और उन्होंने जनता के सम्मान के लिए इस्तीफा दिया और फिर से जनता के बीच हैं।
परेशानी दूर करने छोड़ा मंत्री पद
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कोई कार्य नही हों पा रहे थे इसलिए मैंने मंत्री पद छोड़ दिया। मैंने अनेक बार जिले के विकास के लिए मांग की तो मुझसे कहा जाता था कि बजट नहीं है और छिंदवाड़ा के लिए बजट आ जाता था। आज मैं भाजपा में आ गया हूं तो आपके कार्य हो रहे है। इस अवसर पर विधायक अजय विश्नोई, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, वेदप्रकाश शर्मा, प्रीतम लोधी, कमलापत आर्य, महेश उमरैया, मानसिंह राजपूत, अरुण तोमर, अशोक शर्मा, अरुण कुलश्रेष्ठ, राकेश माहौर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष दारा सिंह सेंगर आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर सीधी सांसद रीति पाठक ने कहा कि प्रदेशके पूर्व सीएम कमलनाथ - कटपनाथ है और प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ कमलनाथ ने कपट किया है इसलिए उन्होंने आपके लिए मंत्री पद न्योछावर कर दिया, इसलिए सरल, सहज, मिलननसार छवि के धनी प्रद्युम्न सिंह तोमर को 3 नवम्बर को विजय बनाना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









