ठेंगडी जी के संदेश जन जन तक पहुंचाएगा स्वदेशी जागरण मंच

Oct 27 2020

ग्वालियर। स्वदेशी जागरण मंच विभाग ग्वालियर के संयोजक डा लोकेन्द्र सिह कामर ने सत्येन्द्र दुबे इंगलिस कोचिंग क्लासेस फूलबाग रेलवे क्रासिग मारुती वर्कसाप केपास स्वदेशी कार्यकर्ताओं की बैठक ली बैठक मे ठेंगडी जी जन्म शताव्दी समारोह के कार्यक्रम के तहत उनके व्यकतित्व व विचारो को गोष्टी कर जन जन तक पहुचाने का काम किया जाएगा।
दीपावली पर ग्रह साज सज्जा मिठाई कपडे ,जूते और उपयोगी सामान स्वदेशी खरीदेगे तथा चीन के सामान का वहिष्कार करगे ऐसा संदेश जन जन तक पहुचाना है। स्वदेशी वस्तुओ की सूची लोकल वस्तुओ की सूची वितरित की जाएगी। ठेंगडी जी के विचार जन जन तक पहुचाने पद यात्रा रैली की जाएगी। चीनी सामन के वहिष्कार कर पुतलादहन, चीनी सामान की होली जलाने का कार्यक्रम किया जाएगा ।
मंच की बैठक मे के सी शर्मा, सत्येन्दर दुबे, पुष्पराज सिकरवार, प्रदीप लक्षणे, अवधेश पटसारिया संतोष शर्मा किशन सिह तौमर आदि प्रमुख थे।