कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

Oct 26 2020

गौरवशाली सामाजिक संस्था की अध्यक्ष शिल्पा डोंगरा एवं सचिव वासुदेव मिश्रा ने नवमी पर संस्था कार्यालय चौरसिया कॉलोनी में कन्याओं के पैर धोकर पूजन कर संस्था की संरक्षिका रीता डोंगरा, शिल्पा डोंगरा, वासुदेव मिश्रा, रानी गौड़, नीलम कुशवाह, लक्ष्मी कुशवाह, गजराज गौड़, लक्ष्मी राजपूत, सुनील राजपूत ने पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पीपरीधाम कृष्णानगर गुड़ागुड़ी का नाका में 101 कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुभाषसिंह चौहान, जनवेद चौरसिया, सुरेश दीक्षित, हरिदास कुशवाह, जितेंद्र यादव, अनिल दीक्षित, बालकृष्ण जोशी एवं मातृ शक्तियों एवं मोहल्लेवासियों से अपार स्नेह व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते बात की।