किले पर ही रहता हूं तो गाड़ी कहां ले जाऊं
Oct 26 2020
ग्वालियर। किले पर तफरीह करने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और बाइक सवार किले पर पहुंचकर स्टंट न करें इसके लिए पुलिस जवान सुबह से ही उरवाई गेट पर वाहनों को रोक रहे हैं। सोमवार सुबह बाइक पर सवार दो युवक किले पर जाने के लिए जैसे ही पहुंचे तो यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोक दिया। पुलिसकर्मियों को इन बाइक सवार युवकों ने अपना रौब भी झाड़ा और कहा कि किले पर ही रहते हैं तो क्यों नहीं जाएंगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने इनकी एक नहीं सुनीं। इसको लेकर अच्छी खासी भीड़ लग गई। इसे देख ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने जब बाइक सवारों पर कार्रवाई करनी शुरू की तो वह अपनी गलती को मानते हुए वापस लौट गए। किले पर तफरीह करने वाले लोगों ने कहा कि पुलिस ने वाहनों को रोककर अच्छा प्रयास किया है इससे हादसे होने से भी बचेंगे और प्रदूषण भी नहीं होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









