आसमान साफ, अब 24 घंटे ठंडाएगी फिजा

Oct 26 2020

ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गड़बड़ाया शहर का मौसम अब जल्द ही सामान्य हालात में आएगा और 24 घंटे के भीतर दिन में भी शहर ठंडाने लगेगा, यानि 24 घंटे के भीतर बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अब आसमान पूरी तरह साफ है, वहीं आद्र्रता में वड़ी गिरावट दर्ज हुई है। कल 76 प्रतिशत की अपेक्षा यह आज मात्र 64 प्रतिशत ही रह गई। सुबह धुंध रहने के कारण जरूर न्यूनतम पारा बढ़ा, लेकिन अब इसमें भी हर दिन गिरावट होगी। मौसम बदलने और गुलाबी सर्दी के अहसास से अब सभी खुश हैं, यह अलग बात है कि चंद रोज बाद हाड़ कंपाऊ ठंड को लोग कोसते दिखाई देंगे। फिलहाल इस राहत से शहर की दिनचर्या अलसुबह से रात तक सासान्य बन गई है। सर्दी का अहसास परेशान नहीं कर रहा, वहीं गर्मी का असर बेहद कम हो गया है। यही नहीं बदले मौसम के साथ शहर में दुकानों पर गर्म कपड़े भी स्थान बनाने लगे हैं।