चोर समेट ले गए, एक लाख का माल

Oct 26 2020

ग्वालियर। बड़े भाई के यहा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गए युवक के घर के ताले चटकाकर चोर नगदी, जेवर व सामान सहित करीब एक लाख रुपए का माल पार कर ले गए। वारदात माधौगंज थाना क्षेत्र के आपागंज की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के आपागंज निवासी तौफीक खान पुत्र खलीद खान प्रायवेट जॉब करते है। वह अपने बड़े भाई के यहां पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने ताले तोड़े और नगदी जेवर सहित अन्य सामान पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब वे वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे और साामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।