आत्महत्या रास्ता नहीं है : डॉ. दीप्ति गौड़
Oct 26 2020
ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित माधव विधि महाविद्यालय में वर्तमान प्रतियोगिता युग में विद्यार्थियों की मन: स्थिति विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. दीप्ति गौड़ उपस्थित रही। डॉ. गौड़ ने कहा कि हमें अपनी स्ट्रेन्थ को पहचान कर अवसर का फायदा उठाना चाहिए। अपनी कमजोरी को पहचान कर इसको दूर करना चाहिए और अपना लक्ष्य बनाकर उसको प्राप्त करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और जीवन में जो चुनौती आये, उसका सामना पूरी हिम्मत के साथ करना चाहिए। अपने पूरे वक्तव्य से सदन को समझाया और बताया कि आत्महत्या रास्ता नहीं बल्कि हमारी हिम्मत और मेहनत से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हंै। वेबिनार में मुख्य रूप से शासी निकाय अक्षपरा एडवोकेट प्रवीण नेवास्कर, प्राचार्य डॉ. नीति पांडेय, सह. प्राध्यापक डॉ. ममता मिश्रा, डॉ. पूजा गुप्ता, देवद?ा मिश्रा, समिधा तोमर, चेतन यादव, पल्लवी बरैया, डॉ. मनीषा गिरी, गिरीश पाल एवं सभी महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। वेबिनार का संचालन प्रो. भारतेन्द्र चौधरी ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









