नवमी पर कन्या पूजन व मातृशक्ति का किया सम्मान

Oct 25 2020

 ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा नवमी व दशहरा के उपलक्ष में रविवार 11 कन्याओं को भोजन कराकर उनका पैर पूजन किया गया व कोरोना वॉरियर्स के रूप में मातृशक्ति का समान भी किया गया।
राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने अपने सबोधन में बताया कि रविवार को सम्मानित होने वाली कोरोना वॉरियर्स दीपमाला दिवाकर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में व आरती गौतम, काजल कुशवाह व राखी जाटव समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवायें देकर कोरोना वोरियर्स के रूप में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं। नवमी व दशहरा के शुभ दिन मातृशक्ति के रूप में उनका सम्मान करना व 11 कन्याओं के पैर पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर संस्थापक व प्रान्तीय संघटन मंत्री संजय धवन, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे, सहसचिव महेश धीमान, सतीश राजोरिया, बसन्त खोदेला, महेश अग्रवाल, नमन गान्धी व मातृशक्ति के रूप में श्रीमती मधु धवन, मधु धीमान, विमी सचदेवा, सपना राजोरिया, रेखा झा, मानसी सचदेवा व कनिष्का धीमान विशेष रूप से उपस्थित थी। प्रतिदिन होने वाले 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम की सम्मानित होने वाली चारों मातृशक्ति के द्वारा शाखा समर्पण की प्रंशसा की गई व शाखा समर्पण के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में चारों मातृशक्ति का सम्मान फूलमालाओं के द्वारा व स्मृतिचिन्ह देकर किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष व राष्ट्रगान प्रभारी गिरीश अग्रवाल के द्वारा व आभार प्रदर्शन सचिव प्रदीप लक्षणे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संजय धवन ने संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे के द्वारा दी गयी है।