धीरज ढींगरा डबरा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए

Oct 25 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव धीरज ढींगरा को हाल ही में हो रहे विधानसभा के उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र डबरा क्रमांक 19 का चुनाव प्रचार हेतु प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर ढींगरा ने कहा मैं डबरा में लोकतंत्र की हत्या करने वालों को तथा मतदाताओं के अधिकारों को बेचने वालों के खिलाफ शंखनाद कर कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश राजे को जीताकर संविधान की रक्षा के लिए पूरी जीजान लगा दूंगा। तथा अपनी नियुक्ति पर धीरज ढींगरा ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का आभार माना।