समाज में एकता से ही बढ़ेगी ताकत : तोमर

Oct 24 2020

ग्वालियर। किसी भी कार्य को करने के लिए संगठित होना जरूरी है। संगठन से ही ताकत बढ़ती है। गहोई समाज द्वारा एकता और भाईचारे का जो संदेश दिया जा रहा है वह सराहनीय है। भाजपा सरकार हमेशा वैश्य बंधुओं के साथ है। यह शनिवार सुबह चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित गहोई मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही। शनिवार सुबह चेम्बर ऑफ कॉमर्स में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा द्वारा गहोई मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके कट्ठल, रामप्रकाश सोनी, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।