आइटम बनेगा एटम बम: पाण्डे
Oct 24 2020
ग्वालियर। पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा महिला प्रत्याशी इमरती देवी के लिए की गई आइटम वाली टिप्पणी एटम बम बनेगा और आगामी तीन नवंबर को यह एटम बम फटने वाला है। यह बात शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने कही। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, उदय अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, पवन सेन, विकास शर्मा मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा की पंद्रह साल की सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्यों में लाकर खड़ा किया है। इस बार यह चुनाव सत्य पर असत्य की जीत का है, जिसमें जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पद्रह माह के राज में प्रदेश के युवा, महिलाओं और किसानों से जो वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया गया और उनके लिए चलने वाली योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों दलों की रणनीति में काफी अंतर है। जनता को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की सरकार याद है और जहां पर भी दिग्विजय सिंह प्रचार करने जाएगे। वहां पर भाजपा के वोट अपने आप बढ़ जाएगे।
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस अब स्तरहीन राजनीति कर रहीहै और उसके बड़े-बड़े नेता अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे है। डबरा में पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा महिला प्रत्याशी के लिए अभद्र टिपड्डी महिलाओं के लिए अशोभनीय है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









