भाविप शाखा शिवाजी द्वारा कैंसर पीडि़त परिवार के रोजगार हेतु सिलाई मशीन दी

Oct 24 2020

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा शिवाजी ग्वालियर द्वारा कैंसर पीडि़त परिवार की एक जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन उपाध्यक्ष शरद आहूजा एवं श्रीमती पद्मा आहूजा द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर चेतकपुरी अपने निवास पर जरूरतमंद महिला श्रीमती भगवती कुशवाह को सम्मान पूर्वक सिलाई मशीन प्रदाय की गई है। इस महिला के 2 बच्चे भी हैं।  इसके साथ ही शाखा शिवाजी ने विज्ञान महाविद्यालय के बाहर झुग्गी झोपडि़ मे रहने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों को पढाने का कार्य स्वयं सेवियो द्वारा सायंकाल 4 से 5 के बीच  किया जा रहा है। पढ़ाने के साथ बच्चों के लिए महेंद्र अग्रवाल  परिवार के द्वारा भोजन वितरित किया गया।  इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शालिग्राम गोयल, सचिव महेंद्र अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा आदि सदस्यों ने उपस्थित होकर परिषद के सेवा प्रकल्प में भागीदारी दी।