लोकल सिस्टम सक्रिय, छाएंगे बादल, रातें होगी सर्द
Oct 24 2020
ग्वालियर। अरब सागर में पिछले दिनों बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर उसका असर अंचल में खत्म हो गया है। वहीं बीते रोज से बंगाल क ी खाड़ी में बन रहे एक और सिस्टम के निर्मित होने से आज दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही होने से अधिकतम पारे में बढ़ोतरी होगी वहीं रात गहराते ही उत्तरी भारत से आ रही हवा के चलते रात के पारे में हल्की गिरावट होने से हल्की गुलाबी सर्दी का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों के दौरान अंचल में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
शनिवार सुबह जब लोग सुबह की सैर व अन्य काम के चलते घरों से बाहर निकले तो चार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा शहरवासियों को हल्की गुलाबी सर्दी का अहसास करती दिखी। दिन चढऩे के साथ ही सूरज की तपिश के साथ स्थानीय स्तर पर निर्मित हुए सिस्टम के चलते आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही शुरु होने से दिन का पारा बढ़ते ही धूप की तपिश बढऩे से गर्मी का अहसास होता दिखा।
मौसम विभाग के अनुसार लोकल सिस्टम का असर खत्म होते ही उत्तर भारत की तरफ से आने वाली हवा से अंचल में सर्दी चार दिनों बाद जोर पकड़ती दिखेगी। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ अभी जम्मू-कश्मीर में सक्रि य हो चुका है, इसके आगे बढ़ते ही हवा का रूख उत्तरी होते ही उत्तर भारत के साथ अंचल में ठंड बढ़ेगी और दिन के साथ रात के पारे में गिरावट दर्ज होगी।
मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है जहां बीते दो दिनों से रात के पारे में कमी आने से घरों से बाहर निकले शहरवासी रात के साथ ही सुबह तक गुलाबी सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहने दिखे, वहीं दिन में पारे की चाल बढ़ते ही सूरज की तीव्रता के कारण शरीर से पसीना छूटता भी दिख रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









