हवन पूजा के साथ कन्या भोज शुरू
Oct 24 2020
ग्वालियर। सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के संयोग में शनिवार को दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। नवरात्रि के आठवें दिन को माता आदि शक्ति के महागौरी स्वरूप की पूजा हो रही है और घरों में कन्या पूजा व भोजन कराया जा रहा है। कोरोना के कारण इस साल भंडारे व कन्याभोज न के बराबर हो रहे हैं। शनिवार सुबह से ही भगवती के दरबार में हवन शुरू हो गए और कन्या भोज के साथ प्रसादी वितरण किया जा रहा है। देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है और भक्त मंदिर के बाहर कन्याओं को उपहार भी दे रहे हैं।
महामाई के दरबार में अरदास करते हुए भक्त सुख समृद्धि और खुशहाली की दुआ मांग रहे हैं तो वहीं भक्तों की टोलियां भी भक्ति की शक्ति मां दुर्गा के दरबार में पहुंच रहे हैं। शनिवार को अष्टमी पर देवी मंदिरों में सबसे ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। शहर में स्थित मांढरे वाली माता, नहर वाली माता, मंशा देवी, चामुण्डा देवी, छोटी करौली, वैष्णो देवी, भेलसे
देवी माता सहित शीतला माता मंदिर पर भक्तों की अपार भीड़ है और भजन पूजन किया जा रहा है।
शनिवार को कई लोग अष्टमी, नवमी पूज रहे हैं तो कुछ अष्टमी का पूजन कर रहे हैं जिसके चलते कन्या भोज का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। गली-मोहल्ले में तो कन्याएं आसानी से मिल रही हैं लेकिन पॉश कॉलोनी में कन्याओं का टोटा है और लोग अपने रिश्तेदारों को फोन कर बेटियों को बुलाकर कन्या भोजन करा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते कई माता-पिता अपनी बेटियों को कन्या भोजन के लिए भेजने से कतरा रहे हैं।
आज से शुरू होगा विदाई का सिलसिला
दशहरे को लेकर असमंजस बना हुआ है, कई लोग विजयादशमी का पर्व आज 25 अक्टूबर को मनाएंगे। नवमीं तिथि आज से शुरू हो जाएगी जो कल तक रहेगी और कल दशमी तिथि आ जाएगी, लेकिन कैलेंडर के अनुसार विजयादशमी 26 अक्टूबर को है और शासकीय छुट्टी भी 26 की ही है। महामाई की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला आज से शुरू हो जाएगा जो विजयादशमी तक चलेगा। प्रशासन ने भी विसर्जन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









