शहर में गुलाबी ठंड, खुले क्षेत्रों में कंपकंपी , 5 नवंबर के बाद कड़ाके की सर्दी
Oct 23 2020
ग्वालियर। दो दिन से छाए बादल और धुंध के छंटते ही एक बार फिर न्यूनतम पारे में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। पारा पूरे ढाई डिग्री सेल्सियस गिर गया। इसके चलते रात और सुबह अच्छी ठंड रही, वहीं उत्तरी हवा शहर कीफिजा में घुलते ही अब जहां शहर में गुलाबी सर्दी का अहसास खूब अच्छा लग रहा है। वहीं बाहरी और खुले क्षेत्रों में शाम के बाद से सुबह तक कंपकंपी महसूस होने लगी है, बल्कि यहां तो गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। इधर सुबह सैर के लिए जाने वालों के शरीर पर भी टीशर्ट की जगह फुल स्लीव स्वेटर और टै्रक सूट दिखाई देने लगे हैं। यह परिवर्तन सर्दी के आगमन का संकेत हैं।
अब तक गर्मी को लेकर हायतौबा मचाने वाले अब सर्दी की ठिठुरन झेलने को तैयार रहें। मौसम विशेषज्ञ सीके उपाध्याय का कहना है कि अब पारा लगातार गिरेगा और उत्तरी हवा ठंडक बढ़ाने में सहायक सिध्द होगी, जिसके साथ पारा गिरकर 10 से 12 डिग्री सेल्यिसस तक रह जाएगा तब तेज कड़ाके की ठंड ठिठुराकर रख देगी।
शुक्रवार को 16 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा इसका संकेत है। वहीं ओस और कोहरा भी जगह बनाने लगेगा। इनका यह भी कहना है कि इस बार ठंड जमकर उत्पात मचा सकती है। अब तक मौसम के बदलाव में रुकावट बना सिस्टम खत्म हो चुका है। वहीं नमी की मात्रा में भी इजाफा हुआ है, वहीं हवा का वेग भी लगातार बढ़ रहा है, जो सर्दी के साथ शीतलहर में बदल जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









