युवक ने खेत में लगाई फांसी

Oct 23 2020

ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौआ में एक युवक ने खेत पर खड़े पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम कराया और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। 
जानकारी के अनुसार ग्राम बरौआ निवासी पोपली पुत्र सुघर सिंह (28) सिंह शुक्रवार सुबह शौच जाने की कहकर घर से गया और खेत पर बने हार में पेड़ से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसका शव आसपास के लोगों ने देखा तो दहशत फैल गई। फांसी लगाने का या कारण रहा है पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।