घायल युवक की मौत

Oct 23 2020

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र में ट्रक व ट्रैटर-ट्रॉली की भिड़ंत में घायल हुए एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। हादसा 19 अटूबर को हुआ था। महेशपुरा (तिघरा) निवासी योगेंद्र(25) पुत्र प्रीतम यादव 19 अटूबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने गांव जा रहा था। झांसी रोड बायपास पर तेज गति से डबरा की तरफ से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से योगेंद्र ट्रेटर से उछलकर सड़क पर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई थीं। युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। योगेंद्र यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है।