टै्रक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत

Oct 23 2020

ग्वालियर। पनिहार थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर एबी ग्वालियर रोड पर एक लापरवाह ट्रैक्टर के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे सवार दो महिलाएं घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को थाने में खड़ाकर दिया है। 
पनिहार थाना प्रभारी उनि प्रवीण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बंटी पुत्र गनपत कुशवाह उम्र 22 साल निवासी बरई घाटीगांव और उनके परिवार की भूरी बाई और ज्योति कुशवाह रिश्तेदारी में हुई गर्मी में फेरा लगाने जा रहे थे। जैसे ही वे पनिहार थाना से निकले और एबी रोड पर पहुंचे तो एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक में उनमें टक्कर मार दी, जिससे बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों महिलाएं घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मृतक को पीएम और घायल को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को थाने में खड़ा करवा दिया।